ओपी साय और वीसी जैन का अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जशपुर (सृजन न्यूज)। जशपुर के बार रूम में जिला अधिवक्ता संघ ने दो वकीलों का सम्मान समारोह रखा। यह सम्मान दोनों वकीलों को अपने अपने समाज में उत्कृष्ट पदों पर पहुंचने पर दिया गया।

                सोमवार दोपहर जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले बार रूम में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष भागवत नारायण सिंह ने दोनों वकीलों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर विकास की राह में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दी।

          विदित हो कि अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता ओपी साय निर्वाचित हुए।वहीं जैन समाज में जिलाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता वी.सी. जैन को दुबारा निर्वाचित किया गया। इन दोनों अधिवक्ताओं के गौरवान्वित पल पर सभी अधिवक्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका मान बढ़ाया।

You may also like

Leave a Comment