संत शिरोमणि नामदेव की 755वीं जयंती रही यादगार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ के चांदनी चौक में दिखी सामाजिक एकता, निःस्वार्थ मानवसेवा का लिया गया संकल्प

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पटवा-नामदेव समाज ने अपने आराध्य संत शिरोमणि नामदेव की 755 वीं जयंती को यादगार मनाया। संत नामदेव के अनुयायियों ने उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर विट्ठल स्वामी की भक्ति को ही सर्वोपरि मानते हुए निःस्वार्थ मानवसेवा का संकल्प भी लिया।

              रायगढ़ की पुरानी बस्ती स्थित चांदनी चौक के मुख्तियार बाड़ा में बेहद सादगी, लेकिन गरिमामय वातावरण में संत शिरोमणि नामदेव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। कार्तिक एकादशी के शुभ मुहूर्त में संत नामदेव की सामूहिक आरती कर छत्तीसगढ़ में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। वहीं, फल और मिष्ठान का वितरण कर नामदेव जयंती की बधाई भी दी गई।

इस मौके पर पटवा-नामदेव समाज रायगढ़ के मुख्य सलाहकार डाईमन लाल नामदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नामदेव, वर्तमान जिला अध्यक्ष घनश्याम पटवा, जयकुमार नामदेव, शैलेंद्र नामदेव, संदीप नामदेव, भीमेश्वर नामदेव, शैलेष नामदेव, अविनाश नामदेव, प्रकाश नामदेव, भरत नामदेव, प्रहलाद नामदेव, नितेश पटवा, दयाशंकर नामदेव, जैजेराम नामदेव, श्रीमती उषा नामदेव, कृष्णा नामदेव, गीता नामदेव, पायल नामदेव, शकुंतला नामदेव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment