डिग्री कॉलेज के 62 विद्यार्थी चमके विवि की मेरिट सूची में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। डिग्री कॉलेज के विभिन्न संकायों से 62 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के मेरिट सूची में अपना स्थान प्राप्त किया।

       सत्र 2022-23 में शहीद नंदकुमार पटेल रायगढ़ से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक, स्नात्तकोत्तर, विधि स्नातक, शिक्षा, डिप्लोमा एवं पी.जी. डिप्लोमा पाठ्‌यक्रमों की मुख्य /सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी होने के फलस्वरुप विश्वविद्यालय के अध्यादेश क्रमांक 6 की कंडिका 31 के अनुसार पाठ्‌यक्रम/विषय की अंतिम/अस्थायी प्रावीण्यता सूची (PROVISIONAL MERIT LIST) विश्वविद्यालय की वेबसाईट https://snpy.ac.in पर जारी की गई जिसमे डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी।

            BCOM फ़ाइनल से रोशनी देवांगन ने पहला स्थान, मुस्कान गुप्ता ने दूसरा स्थान, दीपेंद्र डांसेना ने तीसरा स्थान ,कल्पना देवांगन ने छठवा स्थान, नैंसी मिश्रा ने सातवा स्थान ,योगिता साहू ने आठवा स्थान, रिंकी यादव और सूरज सिंह ने नौवा स्थान प्राप्त किया। बी.एस. सी. अंतिम वर्ष से चेतना पांडा ने दसवां स्थान प्राप्त किया। एमए (अर्थशास्त्र) अंतिम वर्ष से राजेश देवांगन ने पांचवा स्थान, दिव्या साव दसवां स्थान प्राप्त किया। MA फाइनल इतिहास से आकांक्षा दुबे ने दूसरा स्थान,छाया देवांगन तीसरा स्थान, उमेश तिर्की चौथा स्थान, बीना सिंह, पांचवा स्थान, योगेश कुमार पटेल सातवां स्थान, अमित डनसेना आठवां स्थान, दयासागर निषाद ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

                     MA फाइनल हिंदी से नागेश्वर जायसवाल ने आंठवा स्थान, प्रीति प्रधान दसवां स्थान, अशोक पटेल ने दसवां स्थान प्राप्त किया। MA फाइनल इंग्लिश से पल्लवी गुप्ता ने पांचवा स्थान,अनिकेत प्रधान ने दसवां स्थान प्राप्त किया। MA हिंदी ( फोर सेमेस्टर) ने लता पटेल ने पांचवा स्थान, पुष्पांजलि गुप्ता, छठवां स्थान, सुधा शर्मा सातवां स्थान, अनिता पटेल ने नौवां स्थान प्राप्त किया। MA संस्कृति ( फोर सेमेस्टर) से सुषमा पटेल ने पहला स्थान, प्रियंका दूसरा स्थान, रजनी पटेल तीसरा स्थान, भगवती साव छठवां स्थान, हीरालाल सदावर्ती सातवां स्थान, नेहा सिदार ने नौवां स्थान प्राप्त किया।

                      MA इतिहास (फोर सेमेस्टर) ऋतु प्रधान पहला स्थान, कुशल कुमारी भोय पांचवा स्थान, लिलेश कुमार मैत्री पांचवा स्थान, गगन मेहर सातवां स्थान, अनिता प्रधान आठवां स्थान, बंजीता बेरिया ने दसवां स्थान प्राप्त किया। MA इकोमिक्स (फोर सेमेस्टर) से दीपा गुप्ता ने तीसरा स्थान, किशोरी बैगा चौथा स्थान, गीतिका पांचवा स्थान, पूर्णिमा पटेल ने नौवां स्थान प्राप्त किया। MA भूगोल (फोर सेमेस्टर) से राजेश्वरी भोय पहला स्थान, अनिल कुमार राणा दूसरा स्थान, देवचरण तीसरा स्थान, बोधमति रात्रे चौथा स्थान, विक्रम पांचवा स्थान, विवेक कुमार छठवां स्थान, नैंसी टोप्पो आठवां स्थान, गायत्री यादव ने दसवां स्थान प्राप्त किया। MA psychology (फोर सेमेस्टर) से दिव्या मिश्रा ने चौथा स्थान, कविता छठवां स्थान, उर्मिला साहू सातवां स्थान, दीपक नौवां स्थान, राजेश सिदार ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

                       MSC MATHEMATICS (फोर सेमेस्टर) शिवम तिवारी में पहला स्थान प्राप्त किया। MSC physics (फोर सेमेस्टर) से दीपक पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। MSC CHEMISTRY (फोर सेमेस्टर) से सत्यप्रसाद पांडा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
MSC BOTANY (फोर सेमेस्टर) से संजू ठेठवार ने पहला स्थान, निकिता साहू पांचवा स्थान, तारावती राठिया ने आठवां स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित किया है।

You may also like

Leave a Comment