ट्रक में 2 टन भंगार के साथ 2 मुल्जिम गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कबाड़ के काले कारोबार के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस ने की फिर कार्रवाई

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कबाड़ के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने फिर कार्रवाई की है। पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक में लोड 2 टन अवैध कबाड़ के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कबाड़ में चोरी की मोटर सायकल का फ्रेम और कलपुर्जे बरामद कर वर्दीधारियों ने आरोपियों को बाइक चोरी के अपराध रिमांड पर भेजा है।

  विगत 29 जून को थाना पूंजीपथरा में मोटर सायकल मैकेनिक अनिल चौहान निवासी गेरवानी (40 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करा कि ग्राम गेरवानी इंदिरा आवास के पास रोड किनारे इसकी सांई ऑटो गैरेज है, जहां कृष्णा यादव निवासी ग्राम छिंदभौना अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक सीजी 13 एम 2125 को बनवाने छोड़ा था गाड़ी गैरेज के सामने रखी हुई थी जिसे 14 जून की रात्रि अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है

            थाना पूंजीपथरा में धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आज मुखबीर सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी के पास ट्रक क्रमांक सीजी 13 ए. वाई. 1340 में लोड करीब 2 टन कबाड़ के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। ट्रक में लोड कबाड़ में चोरी मोटर सायकल प्लेटिना सीजी 13 एम 2125 का चेचिस फ्रेम मिला। पकड़े गये संदेही राजेश सोनी और लक्ष्मण यादव उर्फ लक्की ने 14-15 जून के दरमियानी रात साई मोटर गैरेज, गेरवानी से प्लेटिना मोटर सायकल को चोरी करना बताएं हैं।

         राजेश सोनी और लक्ष्मण यादव ने आरोपियों राजेश सोनी पिता जयरण सोनी उम्र 30 साल निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव जिला जशपुर हाल मुकाम इंदिरा नगर गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ और उसके साथी लक्ष्मण यादव उर्फ लक्की पिता शिवशंकर यादव उम्र 35 वर्ष निवासी गेरवानी के मेमोरेंडम पर विधिवत आरोपियों से करीब 2 टन कबाड़ कीमत ₹50,000 मय ट्रक की जप्ती कर आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का एवं हमराह स्टाफ शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment