टैटू आर्टिस्ट के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से 130 लोग हुए लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

डॉक्टर लाल की टीम ने मैडी को किया सम्मानित

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। कला और संस्कार धानी नगरी के टैटू आर्टिस्ट मैडी बेरीवाल के द्वारा 30 दिसम्बर को कृष्णा काम्प्लेक्स में आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में 130 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण करवाते हुए एक नया कीर्तिमान रच दिया है। महज 3 घंटों में दोपहर 3 बजे से 6 बजे के बीच “सवा सौ” लोगों ने अपनी अपनी जांच करवाई।

                                                  यह कैंप डॉक्टर लाल पैथोलॉजी द्वारा संचालित था। इसमें हीमोग्लोबिन, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आए कैल्शियम की निःशुल्क जांच की जा रही थी। कृष्णा काम्प्लेक्स के अधिकतर व्यापारियों और आसपास के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें “130” लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

   इस अपार सफलता को देखते हुए डॉ. लाल की टीम ने मैडी बेरीवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। हम आपको बताना चाहेंगे कि टैटू आर्टिस्ट मैडी बेरीवाल के ही मार्गदर्शन में गत 29 दिसम्बर को सुबह 8 से 11 बजे तक पहाड़ मंदिर स्थित सूर्या विहार कॉलोनी में “निःशुल्क मेडिकल कैंप” आयोजित किया गया, जिसमें 30 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुए लाभ उठाया था।

You may also like

Leave a Comment