प्यासा मैदान में जुआ खेल रहे 10 जुआरी सपड़ाए

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कोतवाली पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्यासा मैदान, आशीर्वादपुरम कॉलोनी में बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से ताशपत्ती और  54,200 रुपये भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में :

  1. चंद्रशेखर डनसेना (20), निवासी बरभौना, थाना छाल
  2. सचिन पटेल (20), निवासी झिंटीपाली, थाना भूपदेवपुर रायगढ़
  3. सुरेंद्र सामंत (35), निवासी ढिमरापुर, थाना कोतवाली
  4. रामप्रसाद सारथी (29), निवासी ढिमरापुर, थाना कोतवाली
  5. भावेश वर्मा (30), निवासी श्रीराम नगर, रायपुर
  6. राजकुमार चौहान (34), निवासी सराईपाली, पूंजीपथरा
  7. भोज सिंह पटेल (33), निवासी पंझर, थाना कोतरारोड
  8. सुनील रात्रे (34), निवासी ढिमरापुर, थाना कोतवाली
  9. आनंद कुमार राठिया (35), निवासी कुकरी चोली, थाना छाल
  10. बसंत प्रधान (53), निवासी ओम साई राम हाइट्स, ढिमरापुर, थाना कोतवाली इनके कब्जे से 52 पत्तों की ताश, एक प्लास्टिक की थैली और ₹54,250 नकद बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता और कुशल नेतृत्व का परिणाम है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सफल जुआ रेड कार्रवाई में।एएसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, आशीष महंत और हमराह स्टाफ शामिल रहे ।

You may also like

Leave a Comment