युवक को खुदकुशी के लिए मजबूर किया, 5 मुल्जिम गए जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम आरमुड़ा निवासी सुशील भूमिया द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने खुदकुशी के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

             मामले की जानकारी के अनुसार गत 29 मई 2024 को ग्राम आरमुड़ा निवासी सुशील भूमिया (27 वर्ष) ने जहर सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चक्रधरनगर थाना से बिना नंबर डॉयरी प्राप्त कर पुसौर थाना में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान में यह तथ्य सामने आया कि मृतक सुशील ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था।

                         परिजनों ने पुष्टि की कि ग्राम आरमुड़ा के निवासी सब्या भूमिया, दिलीप भूमिया, राजेश भूमिया, बालमुकुंद नायक और लवकुमार महापात्र द्वारा सुशील भूमिया को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों के आरोप और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद पुलिस ने 3 जून 2025 को धारा 306, 34 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। टीआई रामकिंकर यादव के हमराह जांचकर्ता ने विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आज आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

                                  गिरफ्तार आरोपियों में सब्या भूमिया (25 वर्ष), दिलीप भूमिया (24 वर्ष), बालमुकुंद नायक (55 वर्ष), लवकुमार महापात्र (81 वर्ष) एवं राजेश भूमिया (28 वर्ष), सभी निवासी ग्राम आरमुड़ा थाना पुसौर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment