ट्रेड डील के खिलाफ युकां ने घेरा संसद, रायगढ़ के आशीष एंड टीम डटी राजधानी में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। केंद्र सरकार द्वारा की जा रही ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिल्ली में संसद घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। देशभर से हजारों युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल भी अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए। संसद घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ट्रेड डील को देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के हितों के खिलाफ बताया।
          इस मौके पर आशीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ऐसी ट्रेड डील से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और स्थानीय उद्योगों पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा। युवा कांग्रेस देश के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर केंद्र सरकार ने जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो देशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
  रायगढ़ से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संसद घेराव में भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया और देशहित में निर्णय लेने की मांग की।

You may also like

Leave a Comment