युवा कांग्रेस ने मोदी-नीतीश का फूंका पुतला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी के खिलाफ कथित झूठी एफआईआर पर युवा सड़कों पर उतरे

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी एफआईआर के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा घरघोड़ा में एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतलों को जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
         यह विरोध प्रदर्शन भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वारू, अध्यक्ष उदय भानू चिब, प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा तथा जिला प्रभारी राकेश पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन की कमान युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने संभाली।

राहुल गांधी को रोकना, संविधान पर है हमला – उस्मान

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उस्मान बेग ने कहा कि राहुल गांधी को दलित छात्रों से मिलने से रोकना और फिर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना केवल राजनीतिक भय की प्रतिक्रिया है। यह सीधे तौर पर संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-नीतीश सरकारें राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने पर उतर आई हैं।

‘संविधान नहीं झुकेगा’ के लगे नारे

विरोध प्रदर्शन के दौरान “राहुल गांधी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं”, “संविधान पर हमला नहीं सहेंगे” और “दलितों की आवाज़ नहीं दबेगी” जैसे नारों से घरघोड़ा की गलियां गूंज उठीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ राहुल गांधी के समर्थन में नहीं, बल्कि देश के संविधान और न्याय व्यवस्था की रक्षा के लिए है।

             इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष चौधरी अमित त्रिपाठी, दयाशंकर बेहरा, शिव चौहान, संजय डंडे, चिरंजीव यादव, बैटल रथिया, नरेन्द्र बैरागी, चितरंजन साव, अनिल चौहान, अनुराग, योगेन्द्र राठिया, मुकेश चौहान, विभास बर्मन, हेम सागर, और बिट्टू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment