कोलता समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का युवा प्रकोष्ठ ने किया सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विगत दिवस हाउसिंग बोर्ड कालोनी सामुदायिक भवन, बोरोडिपा, पुसौर जिला रायगढ़ में “जिला स्तरीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह” छत्तीसगढ़ कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ रायगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन विलिस गुप्ता (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर) के मार्गदर्शन में आशीष देहरी (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायगढ़) एवं उनके सहयोगी दल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललित साहा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज जिला रायगढ़), विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोलता समाज के संरक्षक बीरबल गुप्ता (केनसरा), लोचन प्रसाद सा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर), कार्तिकेश्वर भोय (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), रामानन्द गुप्ता (प्रांतीय महामंत्री), अशोक गुप्ता (प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर), त्रिनाथ गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष रायगढ़), मनोज प्रधान (अध्यक्ष विकास खंड रायगढ़), खगेश्वर प्रधान (अध्यक्ष विकास खंड लैलूंगा) मंचासिन रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में चयनित जनप्रतिनिधियों द्वारा मां राणेश्वर रामचंडी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम वरिष्ठ कोलता नेता बीरबल गुप्ता ने समस्त पंचायत कोलता जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर बधाई देते हुए कहा कि समाज का उत्थान आप सब युवाओं के कंधे पर है। जैसे आप आज पंचायत के विभिन्न पद पर बहुमत से जीत कर आए हैं, वैसे कोलता समाज को भी हर पड़ाव में जीत दिलायें। मंचासिन अतिथियों ने कोलता समाज को संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने पर जोर दिया। वहीं लोचन प्रसाद सा (प्रांतीय अध्यक्ष) ने रायगढ़ कोलता समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हम अभी भी प्रयास कर रहे हैं कि कोलता समाज रायगढ़, छत्तीसगढ़ कोलता समाज जिला रायगढ़ में शामिल होकर एक साथ कार्य करें।

                                          ललित साहा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का प्रथम कार्यकारिणी के अध्यक्ष चंद्रमणि प्रधान द्वारा रायपुर, रायगढ़, जशपुर और अम्बिकापुर में निवासरत कोलता बंधुओं को एक करने के लिए छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का गठन किया गया है। जो 2005 से सक्रिय है। इसका पंजीयन 2009 में हुआ और तबसे आज तक हम लोग पंजीयन के संविधान अनुसार कार्य करते हुए शासन को प्रत्येक वर्ष धारा 27 एवं 28 की विधिवत जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। आज लोचन प्रसाद सा प्रांतीय अध्यक्ष की कार्यकारिणी को शासन से अनुमोदन प्राप्त है। ललित साहा ने आगे बताया कि  2 अगस्त 2024 को छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का नया संगठन संरचना प्रांतीय कार्यकारिणी से अनुमोदन पश्चात लागू किया गया है। नया संगठन संरचना ग्राम पंचायत से प्रांतीय तक चतुर्थस्तरीय चुनाव किया जायेगा जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष-सचिव होंगे जो विकास खंड कार्यकारिणी का चयन करेंगे। विकास खंड के कार्यकारिणी सदस्य जिला स्तरीय कार्यकारिणी का चयन करेंगे। जिला स्तरीय कार्यकारिणी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का चयन करेंगे। इस विधि से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर विकास खंड पर जिला स्तरीय पर हमरे समाज का स्वतंत्र अध्यक्ष और उनके कार्यकारिणी होगा जो सशक्त कार्यकारिणी होगा। जिसका उद्देश्य यह है कि हमारे ग्राम स्तर पर प्रथम व्यक्ति का कार्य जो शासन के किसी भी विभाग का हो स्तर अनुसार हमारे कार्यकारिणियां त्वरित निराकरण कर सकेंगे।
विलिस गुप्ता (प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) ने अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया कि हम सब कोलता बंधु एक हैं। कुछ लोग ही विघटन की रह पर भटक गये हैं वे सब 2027 के नया संगठन संरचना में एक हो जायेंगे हम प्रयासरत हैं। उन्होंने ये भी बताया कि निकट भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। वहीं, युवा प्रकोष्ठ के सभी युवा साथियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का श्रीफल और उड़िया वस्त्र से सम्मानित किया गया। अंत में आशीष देहरी (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायगढ़) ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रकाश हेमालिनी गुप्ता ( सभापति जनपद पंचायत पुसौर), कृष्णा प्रधान (सभापति, जनपद पंचायत पुसौर), पूर्णचंद गुप्ता (सरपंच मिड़मिड़ा), आशीष मिता देहरी (सरपंच बाघाडोला), प्रदीप गुप्ता (सरपंच सिहा), शक्राजीत कुंती भोय (सरपंच टिनमिनी), गजानंन शोभावती सा (सरपंच बारडोली), शिवकुमार गुप्ता (सरपंच कलमी), शिवकुमार गुप्ता (सरपंच कलमी), धनेश्वर प्रधान (सरपंच छपोरा), अजय गुप्ता (सरपंच प्रतिनिधि बोन्दा), शरद गुप्ता (उप सरपंच कठानी), नवीन देहरी (उप सरपंच बाघाडोला), प्रेमलाल गुप्ता (उप सरपंच नवापाली), कमल कुमार गुप्ता (उप सरपंच मिड़मिड़ा), उग्रसेन गुप्ता गुप्ता (उप सरपंच छिछोर उमरिया), सीताराम प्रधान (उप सरपंच लिंजीर), पूर्वचंद सा (उप बाराडोली), विजय गुप्ता (भाजपा महामंत्री पुसौर) का सम्मान किया गया। वहीं, कार्यक्रम में विद्यानन्द प्रधान, वेणुधर प्रधान, रजत गुप्ता, गोपाल बारीक़, संदीप गुप्ता, बैकुंठ गुप्ता, चंद्रहास प्रधान, परेश गुप्ता, अजय देहरी, अनिल गुप्ता, विकाश गुप्ता, विक्की गुप्ता, श्रवण बारीक, मधुसुधन सा, अमर देहरी, ओमकार गुप्ता, कन्हैया प्रधान, भुवनेश्वर विशाल, रामानंद गुप्ता, गौतम गुप्ता, किशोर गुप्ता, गुरुचरण गुप्ता, राय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment