जवाहर पब्लिक स्कूल के टैलेंट शो में नौनिहालों ने जीता दिल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जवाहर पब्लिक स्कूल 2025–26 के साथ नए साल 2026 का शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर वर्ष की शुरुआत नई ऊर्जा और जोश के साथ की गई। स्कूल कैंपस में आयोजित इस वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास रहा। स्कूल कैंपस हंसी, रोशनी, संगीत और उत्साह से सराबोर रहा। रोमांचक प्रस्तुतियाँ, दिलचस्प , खुशनुमा चेहरे और हर ओर उत्सव का माहौल देखने को मिला। हर कोने में बच्चों के मुस्कुराते चेहरे चमक रहे थे।

                            इस उत्सव में अभिभावक, छात्र और शिक्षक पूरे दिल से शामिल हुए। सभी के बीच एकता, तालमेल और कुशलता का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। अनुभवी और गणमान्य मुख्य अतिथि समाजसेवी मंजूल दीक्षित, विशिष्ट अतिथि सनत नायक, टोपीचंद नायक (कुसमुरा) और विशेष आमंत्रित मुख्य अतिथि गौरीशंकर, सोहन चौधरी चित्रसेन सिदार, सुशील महंत, शत्रुघ्न जाटवर, भानु महंत ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। विविध कार्यक्रमों ने अतिथियों और अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वहीं टैलेंट शो में नन्हे बच्चों ने सबको खूब हँसाया तो नाट्य प्रस्तुतियों में अपनी उम्र से कहीं अधिक समझदारी दिखाकर बच्चों ने ज़ोरदार तालियाँ और सराहना बटोरी।

       तरकेला में संचालित जवाहर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के तहत हुए विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और सृजनशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन नंदकिशोर और प्राचार्य कमलेश का कहना है कि विद्यालय आगे भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शिक्षा नीतियों पर निरंतर कार्य करेगा, ताकि आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

You may also like

Leave a Comment