चिप्स लेने निकली बालिका को भगा ले गया था जम्मू,  शिवरीनारायण में पकड़ाया युवक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़  (सृजन न्यूज़)। “ऑपरेशन मुस्कान” में कोतवाली पुलिस ने एक और सफलता पाई है। दरअसल, चिप्स खरीदने के लिए दुकान जाने निकली एक नाबालिक बाला अचानक गायब हो गई। पुलिस ने जब खोजबीन की तो पता चला कि वह जम्मू से होते हुए फिलहाल शिवरीनारायण में है। फिर क्या, वर्दीधारियों ने किशोरी को भगाने वाले मनचले युवक को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेजा है।

                    बालिका के पिता ने 23 अगस्त को थाना कोतवाली में बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका 22 अगस्त के सुबह घर से मोहल्ले के दुकान चिप्स लेने के लिए निकली थी और फिर घर ना कर कहीं चली गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दरमियान बालिका के शिवरीनारायण जिला-जांजगीर चांपा में होने की सूचना पर उसको दस्तयाब किया गया।

                                बालिका ने बताया कि चार महीना पहले हेमचरण जांगड़े से मोबाइल पर बातचीत होता था। दोनों इंस्टाग्राम में चैटिंग करते थे। 21 अगस्त को हेमचरण जांगड़े अपने साथ चंद्रपुर घूमाने ले गया था। इस बात से घर वाले नाराज हुए और डांटे। तब हेमचरण को बताई, हेमचरण उसे शादी का प्रलोभन देकर 22 अगस्त को ट्रेन में बिठाकर जम्मू ले गया। जहां किराया मकान रखकर हेमचरण शारीरिक संबंध स्थापित किया। बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 64 (2) (ड), 87 बीएनएस, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित किया गया।

                          पुलिस ने आरोपी हेमचरण जांगड़े उर्फ सोनू पिता ज्योति लाल जांगड़े उम्र 20 साल निवासी ग्राम हिर्री पोस्ट गोड़म थाना कोतवाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। बालिका की पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

You may also like

Leave a Comment