ओपी जिंदल विद्यालय में ‘कक्षाओं में एआई का उपयोग’ पर हुई कार्यशाला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओपी जिंदल विद्यालय तराईमाल में 3 जनवरी को शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (Capacity Building Programme) का आयोजन किया गया। सीबीएसई (CBSE) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भुवनेश्वर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग’ (Use of Artificial Intelligence in Classrooms) रहा।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रशिक्षक के तौर पर श्रीमती स्मिता साहू (शकुंतला विद्यालय भिलाई) और टेसू गौरव सिंह (डीडब्ल्यूपीएस भाटापारा) उपस्थित थे। कार्यशाला का आरंभ ज्ञान की देवी माता सरस्वती और संस्था के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत स्व. ओपी जिंदल की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। अतिथियों एवं प्राचार्या अलका गोडबोले का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
                    शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला चार सत्रों में आयोजित हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीकों से अवगत करना ताकि वे आने वाले समय में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें।
आधुनिक युग में शिक्षा के स्तर को सुधारने और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए एआई (AI) टूल्स और डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि कैसे एआई की मदद से जटिल विषयों को आसान और छात्रों की व्यक्तिगत सीखने की क्षमता को बेहतर किया जा सकता है।
कार्यशाला में विद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों के साथ ओपी जिंदल विद्यालय, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ के शिक्षकों ने भाग लिया और तकनीक के रचनात्मक उपयोग को सीखा। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को सक्रिय भागीदार बनकर वातावरण को रोचक बनाया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

You may also like

Leave a Comment