रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई रायगढ़ के तत्वावधान में बसपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय गांधीनगर में स्थित काशीराम चौक के निकट कम्युनिटी हॉल वार्ड क्रमांक 33 में आज पूर्वान्ह 11 से संध्या 4 बजे तक रखा गया था। शिविर में बसपा संगठन के विस्तार पर प्रशिक्षण देते हुए तकनीकी रूप से मार्गदर्शन देकर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पामगढ़ और छत्तीसगढ़ प्रभारी, सेंट्रल स्टेट को-ऑर्डिनेटर दाऊराम रत्नाकर मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक थे। विशिष्ट अतिथियों में राधेश्याम सूर्यवंशी (बसपा प्रदेश महासचिव एवं जोन प्रभारी), उदल किरण (पूर्व बसपा प्रदेश महा सचिव) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यद शहबाज़ रिज़वी (रायगढ़ बसपा ज़िलाध्यक्ष) ने की। कार्यक्रम में जिला के 4 विधानसभा यानी रायगढ़, खरसिया, लैलूंगा तथा धरमजयगढ़ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बहुजन समाज पार्टी को मज़बूत करने का संकल्प लिया।




