सम्मान और कानूनी ज्ञान देकर मनाया गया महिला दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के परियोजना लेंन्धरा में परियोजना अधिकारी सरोजनी मसीह गुलजार ने महिला जागृति शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सरपंच लखपति भोय और उनकी धर्मपत्नी अनुपमा भोय एवं पंचों की गरिमामयी रही।

                      किशोरी बालिकाओं ने कबड्डी प्रतियोगिता कराई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुपरवाइजरों को उत्कृष्ट कार्य के लिए एवं उत्कृष्ट महिलाओं को मोमेंटो स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं के संबंध में पर्यवेक्षकों ने विस्तृत जानकारी दी। अधिवक्ता हेमलता प्रधान ने ऑडियो चित्र के प्रदर्शन के साथ महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं बाल विवाह प्रतिषेध की जानकारी दी।

                इसी प्रकार परियोजना बरमकेला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर महिला जागृति शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सत्यभामा नायक नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में सुचारू रूप से कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है, इसमें महिलाओं की भूमिका क्या है, साथ ही विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। शिविर में कुर्सी दौड़, फुगड़ी और मटका दौड़ में भी महिलाओं ने बड़े शौक से भाग लिया और प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। एक वर्ष के बच्चों की स्वस्थ प्रतियोगिता में योगिता सेठ की बेटी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

You may also like

Leave a Comment