विश्व आदिवासी दिवस पर नारी शक्ति हुईं सम्मानित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा ने वार्ड नं 9 रियापारा में आयोजन के दौरान महिलाओं का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

           इस दौरान वार्ड की महिलाओं से चर्चा कर उन्हें बहुत सी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं ने वार्ड नं 9 रिया पारा स्थित एकमात्र सामुदायिक भवन के तोड़े जाने पर होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस भवन के तोड़े जाने पर वार्ड की महिलाएं आक्रोशित नजर आईं। उन्हें आश्वस्त किया गया कि प्रशासन से सार्थक चर्चा कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

                आयोजन के दौरान कार्यालय मंत्री चंपा माली, नगर मंडल अध्यक्ष मेहरूनिशा, भाजपा नेत्री विमला अगरिया, मायावती उरांव, लक्ष्मीन नागवंशी, दशमति उरांव, द्रुपति नागवंशी, पार्वती नागवंशी, आरती निषाद, मंगली, प्रमिला उरांव, जगोबाई उरांव, संतोषी नागवंशी, अनिता चौहान की मौजूदगी रही।

You may also like

Leave a Comment