नगर पंचायतों में महिला कर्मी करेंगे मतगणना

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के 6 नगर पंचायत बिलाईगढ़, बरमकेला, भटगांव, सरिया, सरसीवा, पवनी में मतदान का मतगणना 15 फरवरी को सिर्फ महिला निर्वाचन कर्मियों के द्वारा किया जाना है। प्रत्येक टेबल में 1 गणना पर्यवेक्षक और 2 गणना सहायक दोनों में महिला कर्मी ही काम करेंगी।

                         कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला व्याख्याताओं को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें वह ईवीएम मशीन को चालू कैसे करना है, उसमें अध्यक्ष और पार्षद दोनों के मतदान का परिणाम कैसे घोषित करना है, बारी-बारी से वार्ड अनुसार प्रत्याशियों के नाम उनको प्राप्त मत क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बताया जाना है, इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया।

                        जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी और एसआर अजय ने पाली पाली में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सभी कर्मियों को मत की गोपनीयता नियम का पालन करने के निर्देश दिए।

You may also like

Leave a Comment