कुर्सी दौड़ में नारी शक्ति ने मचाया धमाल, स्वच्छता दीदियों का हुआ हेल्थ चेकअप

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

निगम ऑडिटोरियम में अहिल्या बाई होलकर जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती के मौके पर 21 से 31 में तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तारतम्य में गुरुवार को निगम ऑडिटोरियम में फोटो प्रदर्शनी, महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया।
                               शासन के निर्देशानुसार निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के मार्गदर्शन में देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती पर 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत आज 22 मई को पंजरी प्लांट स्थित निगम ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से देवी अहिल्या बाई होलकर की विरासत, प्रशासनिक कुशलता एवं समाज सुधारों से संबंधित चित्र प्रदर्शनी के साथ महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ स्पर्धा, स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। फोटो प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से अहिल्या बाई होल्कर की विरासत, संस्कृति, प्रशासनिक कुशलता एवं समाज के प्रति सुधार संबंधित कार्यों को दर्शाया गया।

                   चित्र के माध्यम से उनके समस्त दिनचर्या, विचार, जीवन यात्रा की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी को शहर के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं लोगों ने अवलोकन किया। इसी तरह महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ स्पर्धा किया गया, जिसमें निगम की महिला कर्मचारी सहित शहर की महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से किया गया। इसमें 83 स्वच्छता दीदियों ने अपने स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं निःशुल्क दवाइयां ली। कार्यक्रम में उपायुक्त सुतीक्षण यादव सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment