शिक्षाविद स्वर्णकार की स्मृति में स्कूल में लगा वाटर कूलर

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सरिया (सृजन न्यूज)। सेवानिवृत्त शिक्षक लखन लाल स्वर्णकार की प्रथम पुण्यतिथि आज सरिया में मनाई गई। शिक्षक के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में भी उन्होंने महारत हासिल था। 

      13 जून को स्वर्गीय लखन लाल गुरूजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सरिया के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 50 हजार रूपये की लागत से वाटर कूलर एवं नगर के श्री तुलसी रामायण समिति को श्री रामचरित्र मानस एवं तबला भेंटकर उन्हें याद किया गया। स्वर्गीय लखन लाल स्वर्णकार की धर्मपत्नी सरस्वती स्वर्णकार ने अपने दिवंगत पति की याद में हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया में विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर प्रदान किया, साथ ही रामायण मंडली को भी रामायण सामग्री भेंट कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

        नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने अपने संबोधन ने कहा कि स्वर्गीय लखन लाल गुरूजी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए नगर एवं आसपास में रामायण प्रेमी के रूप में भी एक अलग पहचान बनाया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर मैं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। इस मौके पर स्वर्गीय लखनलाल गुरूजी के परिजनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि स्वर्गीय लखन लाल स्वर्णकार शिक्षक अपने शिक्षकीय जीवन में ऐसे अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा दी, जो आज उनके पढ़ाई छात्र विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हैं। उनके छात्रों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगीत प्रेमी एवं धार्मिक अनुष्ठान रामायण सहित विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आज बड़ी संख्या में उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अंत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।

       इस मौके पर प्रमुख रूप से स्वप्निल स्वर्णकार अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया, श्री तुलसी रामायण समिति के डॉक्टर एस. कर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सरिया, रामायण मंदिर के सदस्य बबलू नामदेव, विकास स्वर्णकार, अजीत स्वर्णकार, हरिहर दास, मंगल स्वर्णकार ,श्याम सुंदर स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व रामायण मंडली के सदस्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment