वार्ड नंबर 13 के पार्षद लक्ष्मी साहू के भतीजे राहुल साहू का निधन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की पुरानी बस्ती स्थित वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद रहे लक्ष्मी साहू के भतीजे राहुल साहू का आज शाम रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में उपचार के दौरान अल्पायु में निधन हो गया।

वार्ड नंबर 13 के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी साहू का भतीजा राहुल (पिता स्व. रामकृष्ण साहू) बीते दिवस बाथरूम में गिर गया था। बेसुध राहुल को अपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया तो प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। तदुपरांत, लक्ष्मी साहू मौके की नजाकत को भांप अपने चुनावी प्रचार प्रसार को छोड़ राहुल को राजधानी लेकर गए और रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया। वहां सघन उपचार के बावजूद जिंदगी और मृत्यु के बीच संघर्षरत राहुल की सांसें आखिरकार 29 जनवरी की शाम उखड़ गई। राहुल के शव को रायपुर से रायगढ़ लाया जा रहा है।

                  कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के निवास स्थल शिवानगर से राहुल की शवयात्रा 30 जनवरी के पूर्वान्ह 11 बजे निकलेगी। सर्किट हाउस रोड स्थित मुक्तिधाम में राहुल का अंतिम संस्कार होगा।

You may also like

Leave a Comment