रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। शारीरिक स्वास्थ्य सीधे मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। एक स्वस्थ शरीर ही सक्रिय और प्रसन्न मन का आधार है। इस उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु टीम लोईंग अंतर्गत डॉ. कृष्ण गोपाल नायक (एएमओ), डॉ. दीप्ति गुप्ता (एएमओ), हिना पटेल (फार्मा), प्रभा सिदार (एएनएम) ने शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बच्चों को स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहने सह स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए। स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां, मलहम, सिरप आदि प्रदान किए।
इस दौरान अनुशासन सह पंक्तिबद्ध बच्चों को खड़े रखकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का कार्य शिक्षक द्वय भावना दुबे व राकेश कुमार यादव ने पंजी संधारण कार्य शिक्षक देवकुमार पैंकरा ने, छायांकन कार्य शिक्षिका अंजलिका लाल ने कर अपनी सहभागिता दी।
चिरायु टीम ने शालेय व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुंदर व्यवस्था के कारण हम शीघ्र ही अपना कार्य पूर्ण कर पाए। शालेय परिवार ने चिरायु टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। चिरायु टीम के स्वास्थ्य शिविर से उन बच्चों को निश्चित रूप से लाभ मिला, जो डॉक्टर के पास जाने से डरते थे कि कहीं उनको इंजेक्शन और कड़वी दवाईयों का सामना न करना पड़े।




