थाने में विष्णुदेव ने मां के सम्मान में लगाए पीपल के पौधे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।

                   पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री ने पीपल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीपल , राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधेश्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेशभर में पौधरोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment