Home छत्तीसगढ़ मां दंतेश्वरी के दरबार में विष्णु ने नवाए शीश

मां दंतेश्वरी के दरबार में विष्णु ने नवाए शीश

by SUNIL NAMDEO EDITOR

मुख्यमंत्री ने मातारानी से की छग की समृद्धि की कामना

रायपुर (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

            मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक शचैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

You may also like