स्काई अलॉयज में विकास अग्रवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड टेमटेमा खरसिया में 76 वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ अति हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कारखाने के महानिदेशक विकास अग्रवाल और कारखाना प्रबंधक अर्जुन मालाकार ने सभी विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। साथ ही सुरक्षा विभाग द्वारा परेड कर ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।

       गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम चपले, टेमटेमा, सेंद्रीपाली, कनमुरा के शासकीय विद्यालय में मिठाई तथा पेन का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में हर्षोल्लाष का माहौल रहा। स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड परिसर में समारोह का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

         इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों ने एकजुटता और देशभक्ति की भावना के साथ एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी ने इस संकल्प के साथ समारोह का समापन किया कि वे देश के विकास और समृद्धि के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment