आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर ऐतिहासिक होगा विजय दशमी उत्सव

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

संगम एकत्रीकरण में 400 स्वयंसेवक हुए शामिल

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विजय दशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन की तैयारी के मद्देनजर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में बस्ती संगम एकत्रीकरण का आयोजन किया गया। आयोजन में 400 स्वयंसेवक बंधु शामिल हुए। स्वयं सेवकों के द्वारा शाखा एवं पथ संचलन का अभ्यास किया गया।

              यह बताना लाजमी होगा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश करेगा। शताब्दी वर्ष के मद्देनजर अपने नए स्वयंसेवक जोड़ने के अभियान के साथ साथ संघ 6 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे रामलीला मैदान में विजय दशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के उपरांत पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जोरों से जुटा हुआ है।

                      पंथ संचलन की रूप रेखा पूर्व निर्धारित है। पंथ संचलन रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के सभी मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगा। यह जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट ने दी।

You may also like

Leave a Comment