वासुदेव यादव के फावड़ा और बेलचा छाप की क्षेत्र क्रमांक 5 में धूम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ में भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव पूरे शबाब पर है। क्षेत्र क्रमांक 5 के डीडीसी कैंडिडेट वासुदेव यादव के फावड़ा और बेलचा छाप चुनाव चिन्ह की धूम मची है। वासुदेव को यकीन है कि जनमत उनके पक्ष में मजबूत है। ऐसे में अगर उनके सिर पुनः जिला पंचायत सदस्य का ताज होगा तो वे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार की सौगात दिलाते हुए सच्चे जनसेवक का फर्ज निभाएंगे।

                 पुसौर ब्लॉक के क्षेत्र क्रमांक 5 के नए जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कल यानी 17 फरवरी को, लिहाजा डीडीसी बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों ने जीत के बुलंद झंडे गाड़ने के लिए पूरी ऊर्जा झोंक रखी है। 32 ग्राम पंचायत और 52 गांव वाले क्षेत्र क्रमांक 5 से फावड़ा और बेलचा छाप से चुनाव लड़ रहे वासुदेव यादव अपनी राजनीतिक सफलता के लिए इसलिए आशान्वित हैं क्योंकि ये पहले भी जिला पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं।

                 सृजन न्यूज से खास बातचीत में वासुदेव यादव ने कहा कि पूर्व जिपं सदस्य के तौर पर उनकी कार्यशैली ही इस चुनाव में उनका आधार है। अबकी बार वे जल समस्या और बिजली कटौती से किसानों को होने वाली परेशानी को बंद करने की लड़ाई सरकार से लड़ेंगे। औद्योगिक क्षेत्र बन रहे पुसौर के एनटीपीसी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना, ठेकेदारी प्रथा और कतिपय लोगों की मोनोपोली खत्म करते हुए उनकी प्राथमिकता है। रोजगार के लिए किसी को 1 रुपए तक नहीं देने पड़ेंगे। वहीं, लोगों को बुनियादी सुविधा दिलाते हुए उन पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाएंगे, जिसके लिए लोग तरसते रहे। आज केसापाली में जनसम्पर्क पर निकले वासुदेव को लोगों ने हाथों हाथ भी लिया।

देखिए क्या कहते हैं वासुदेव यादव

You may also like

Leave a Comment