वासुदेव यादव ने 22वें साल भी किया शिक्षकों का सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वासुदेव यादव द्वारा ग्राम पंचायत गढ़उमरिया में शिक्षक सम्मान समारोह 22वां वर्ष का आयोजन यादगार रहा। सादगी मगर बेहद गरिमामय माहौल में वासुदेव ने शिक्षाविदों को करतल ध्वनि के साथ सम्मान करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वाह किया।

                 शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया कुलपति शहीद नंदकुमार विश्व विद्यालय, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता चौबे.राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका, प्रोफ़ेसर केके तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत शिक्षक दासरथी साहू, गुणनिधि सतपथी, बनमाली प्रधान, सनातन नायक, प्रेमलाल पटेल, सुरेश तिवारी,  भोगीलाल प्रधान, घासीराम प्रधान, सुभाष प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में समापन्न हुआ।

                               कार्यक्रम का शुभारम्भ आतिथियों ने माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपाल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद स्वागत भाषण कार्यक्रम आयोजक वासुदेव यादव ने देते हुए कहा कि शिक्षक ही है जो हम सबको शिक्षित कर समाज में दिशा एवं पथ प्रदर्शन करते हैं। गुरु का आशीर्वाद जिनके ऊपर होता, वो जीवन मे हमेशा सफल होता है। उन्होंने आगे कहा कि जीवन पर्यन्त यह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करता रहूँगा।

                  मुख्य अतिथि डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन में कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वो समाज को हमेशा उन्नति की सही राह दिखाते हैं। कार्यक्रम में पुसौर क्षेत्र, सरिया क्षेत्र, पूर्वांचल क्षेत्र,एवं रायगढ़ शहर के 500 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वर्तमान शिक्षकों का सम्मान वासुदेव यादव ने शाल तथा श्रीफल से किया।

You may also like

Leave a Comment