वंदे मातरम है भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक : जीवर्धन चौहान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर नगर निगम सभाकक्ष में हुआ गरिमामय कार्यक्रम, पीएम मोदी ने दिया राष्ट्र के नाम संदेश, दूरदर्शन के माध्यम से देखा गया सीधा प्रसारण

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने देश के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को संघर्ष की प्रेरणा दी, और आज भी यह देश प्रेम की भावना को प्रज्वलित करता है।उक्त बातें महापौर जीवर्धन चौहान ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कही।

               देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से देखा गया। महापौर श्री चौहान ने कहा कि वंदे मातरम सभी देशवासियों के लिए देशभक्ति, आत्मविश्वास और प्रेरणा के लिए एक मंत्र है, जिसके बल पर ही स्वतंत्रता मिली है। सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि 150वीं वर्षगांठ का यह अवसर हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि वे राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीतों के प्रति सम्मान की भावना को सदा बनाए रखें और भावी भविष्य युवाओं और आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की चेतना जगाने का कार्य करें।

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत हमारे सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास को जाना और नमन किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ भारत माता की जयघोष से पूरा सभाकक्ष गूंज उठा। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, आनंद भगत, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, पार्षद यादराम साहू आदि जनप्रतिनिधिगण सहित उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव, निगम सचिव राम नारायण पटेल निगम के अधिकारी, कर्मचारी,गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास को जाना और नमन किया।

You may also like

Leave a Comment