वल्लभ भाई पटेल विद्यालय के भूतल में आत्मानंद स्कूल की लगे कक्षाएं

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वार्ड पार्षद अनुपमा ने कलेक्टर को सौपा मांग पत्र

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती अनुपमा शाखा यादव ने जिलाधीश महोदय को पत्र देकर मांग की है कि रामलीला मैदान में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्व में जर्जर स्थिति में था। मेरे प्रयास से पूर्व छग शासन से लगभग 1.75 करोड़ रूपये के लागत से नवनिर्माण का कार्य कराया गया जिसमें ग्राउण्ड फ्लोर का कार्य पूर्ण हो चुका है प्रथम तल में लगभग 10 प्रतिशत कार्य शेष है।

          वर्तमान में शेष राशि प्राप्त नहीं होने के कारण कार्य बंद है। वर्तमान में इस विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्रायें नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 60 वर्ष पूर्व जर्जर भवन में अव्यवस्था के बीच अध्ययनरत है, जहां अव्यवस्था का आलम है। वहीं आने वाले वर्षा ऋतु में नवीन कन्या शाला में पानी के कारण सीलन व सीपेज की समस्या आ जाती है। इसे देखते हुये वल्लभ भाई पटेल स्कूल के नये भवन जो ग्राउण्ड फ्लोर में पूर्ण निर्मित हो चुका है, वहां 2 पाली में कक्षायें संचालित करने से छात्र-छात्राओं को स्वच्छ व सुरक्षित माहौल में अध्यापन का लाभ मिलेगा वहीं नये भवन का रखरखाव भी होगा।         

      अनुपमा शाखा यादव ने कलेक्टर से अपेक्षा की है कि इस ओर गंभीरता पूर्वक विचार कर नये शिक्षण सत्र में नये भवन में कक्षायें संचालित करने हेतु निर्देशित करें।

You may also like

Leave a Comment