हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल गोगा मेड़ी, एक ऐसा मंदिर जहां साल में सिर्फ एक दिन होती है विशेष पूजा और चादरपोशी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

गोगा नवमी मेला और छड़ी निशान यात्रा 17 अगस्त को

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। क्या आप जानते हैं कि अंचल में एक ऐसा भी मंदिर है, जहां हिन्दू अगरबत्ती और प्रसाद अर्पित करते हुए पूजा करते हैं तो मुस्लिम चादरपोशी से इबादत भी करते हैं। अगर आपको यकीन नहीं है तो शहर के जूटमिल स्थित गोगा मंदिर में 17 अगस्त को जाकर आप खुद ही वहां का अद्भुत नजारा देख लीजिए। गोगा मेड़ी में हिन्दू और मुस्लिम बिरादरी के लोग पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ  जाहरवीर गोगा बाबा के दरबार में अपने-अपने तरीके से आस्था जताते हुए गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी पेश करते हैं।

श्री गोगा नवमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। नवमी के इस पावन अवसर पर जाहरवीर गोगा बाबा की पवित्र छड़ी निशान यात्रा 17 अगस्त की शाम 4 बजे गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन से पूजा करने के बाद गोगा मेड़ी मंदिर में चढ़ाने के लिए बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। शहर के जूटमिल स्थित गोगा मेड़ी मंदिर में भव्य मेला का आयोजन भी किया गया है।

पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा की मुख्य छड़ी के साथ गुरु गोरखनाथ की भी विशेष छड़ी हर्षोल्लास से निकाली जा रही है। इसके अलावा बिलासपुर से धुमाल बैंड, ढोल, कर्मा बाजा, जगह-जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी आदि की व्यवस्था भी यात्रा की भव्यता देने के लिए की गई है।

गोगा नवमी के अवसर पर भक्त अपनी कलाई में बंधी हुई राखी भी चढ़ाते हैं। समस्त नगरवासी इस पवित्र छड़ी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। जो भी श्रद्धालु भक्त छड़ी (निशान) उठाना चाहते हैं वे अधिक जानकारी के लिए रजत बजीणिया (मोंटी) 8225888885 और शक्ति अग्रवाल (डीपीएस) 9165533333 से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment