39वें चक्रधर समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू हुए शामिल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

राजा चक्रधर सिंह के योगदान को याद करते हुए दी शुभकामनाएं

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 39 में चक्रधर समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। श्री साहू और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं राजा चक्रधर को पुष्पांजलि अर्पित कर रायगढ़ वासियों को शुभकामनाएं दी।

       अतिथियों ने मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि कला के मूर्धन्य एवं सम्राट राजा चक्रधर सिंह के योगदान को चिरस्थाई बनाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। राजा चक्रधर को संगीत से बहुत प्रेम था। उन्होंने संगीत को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम किया है।

                 केंद्रीय मंत्री साहू ने आगे कहा कि विघ्नहर्ता श्रीगणेश की कृपा से विगत 38 वर्षों से कलाधानी रायगढ़ में चक्रधर समारोह का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं कला प्रेमियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

You may also like

Leave a Comment