तारापुर संकुल में प्रतिमाह विद्यार्थियों को मंच देने का किया जा रहा प्रयास
रायगढ (सृजन न्यूज़)। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में उत्कर्ष योजना संचालित है, जिससे तहत प्रतिमाह मासिक मूल्यांकन लिया जाता है तो जिला स्तर पर कई प्रतियोगिता भी होती है। ऐसे में प्राथमिक तैयारी और विद्यार्थियों को मंच प्रदान करते हुए बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं उनके मानसिक स्तर को ऊंचा उठाने हेतु तारापुर संकुल में प्रतिमाह स्पर्धा की जा रही है।
इसमें माध्यमिक खंड हेतु क्वीज प्रतियोगिता जो विषय आधारित हो वहीं प्राथमिक खंड हेतु गणितीय कौशल एवं पठन कौशल प्रतियोगिता की जा रही है। इसके तहत माध्यमिक खंड क्वीज प्रतियोगिता के लिए तीनों स्कूल बोकरामुड़ा, तारापुर तथा कुरमापाली की टीम ने भाग लिया। माध्यमिक शाला तारापुर के बच्चे हितेश पटेल एवं वंदना बरेठ ने अपना परचम लहराया। वहीं, प्राथमिक खंड मे गणित कौशल प्रतियोगिता में गौरव साव प्रथम, मनीष साव द्वितीय प्राथमिक शाला कुरमापाली, पठन कौशल प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान दीक्षा पटेल प्राशा साल्हेपाली, द्वितीय स्थान दीक्षांत प्राशा बोकरामुड़ा एवं विशेष पुरस्कार पठन हेतु पू्र्वी सिदार को दिया गया।
प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देते हुए पढ़ाई के महत्व को रेखांकित कर व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। वहीं, संकुल समन्वयक राजकमल पटेल ने एकेडमिक गतिविधियों को लगातार कराते रहने की बात कही, जिससे विद्यार्थियों को आगे बढने की प्रेरणा मिलती रहे। दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार साहू प्रधान पाठक, मनोज पटेल, श्रीमती लीना ठक्कर, मनोज कुमार पटेल, अनूप एक्का, ईश्वर पटेल, श्रीमती मंजूलता नायक, श्रीमती जानकी पटेल, श्रीमती किरणलता लकड़ा, सौरभ पटेल, श्रीमती पिंगलेश्वरी पटेल, श्रीमती गौरी पटेल, गंगाराम चौहान, पद्मलोचन चौधरी की भूमिका रही।




