रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के बाद डीएमएफ के बदले नियमों के कारण चुनाव पूर्व चल रहे निर्माण कार्यों में आई वित्तीय रुकावट पर चिंता जताई है।
शाखा यादव ने बताया कि सभी ऐसे निर्माण कार्य जो कांग्रेस सरकार के समय प्रारम्भ ही चुके थे। मसलन सड़कें, स्कूल, अस्पताल जैसे निर्माण कार्य जो लोकसभा चुनाव आचार सहिंता के मद्देनजर प्रभावित हुए और चुनाव सम्पन्न होते ही वर्षा ऋतु के कारण कार्य की गति बाधित हो जाएगी, इसलिए जनहित के कार्यों के विकास में अवरोध न हो। अतएव ऐसे सारे कार्य हेतु वित्तीय सहायता देकर निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाना न्याय संगत होगा।
शाखा यादव ने आगे बताया कि बदले निर्देश में लिखा है कि राज्य बजट में वित्त पोषित ऐसे निर्माण कार्य जो शुरू नहीं हुए हैं, उनके लिए फिर से वित्त विभाग की अनुमति लेनी होगी। विभागीय गतिविधियों के संचालन के लिए सिर्फ जरूरी चीजों की ही खरीदारी होगी।
शाखा यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन में घोषित सभी कार्यों की पुनः प्रक्रिया होते-होते काफी समय निकल जायेगा और लोगों को भरोसे की सरकार के समय घोषित योजनाओं के लाभ से दुर्भावनापूर्ण सोच वाली नई सरकार द्वारा अच्छी योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा। वहीं आदेश में केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए प्रोजेक्ट या केंद्र सरकार के फंड वाले कामों पर लागू नहीं होगा, लिहाजा डबल इंजन की सरकार केंद्र की योजना और प्रदेश की योजना हेतु अलग-अलग नजरिया रख रही है जो बीजेपी के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब करता है।












