उमेश पटेल कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए कल करेंगे रोड शो

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस निकाय चुनाव हेतु जिला प्रभारी, पूर्व केबिनेट मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल कल 7 फरवरी को निगम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू व समस्त कांग्रेस पार्षदों के लिए प्रचार करने रोड शो करेंगे।

              जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि भाजपा को सताए हार के डर के कारण पिछले दिनों जो राजनैतिक हलचल हुई और कांग्रेस के प्रत्याशियों को धनबल तथा भयादोहन से नाम वापसी के घटनाक्रम के कारण कांग्रेसियों में उपजे रोष से मतदाताओं को भी ऐसा लगने लगा था कि यहां अलौकतंत्रिक तरीके से चुनाव होने जा रहा है।बार-बार कतिपय सत्ताधारी सरकार के बड़े नेता के दौरों और दखल से शांतिपूर्ण चुनाव में सत्ता के दखल तथा प्रशासनिक दखल होने की आशंका प्रबल होती देख चुनावी वातावरण को लोकतांत्रिक बनाए रखने हेतु विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ में रोड शो करने के आग्रह पर अपनी स्वीकृति दी है।

  रोड शो के रूट चार्ट के अनुसार 7 फरवरी के पूर्वान्ह 11 : 30 बजे वार्ड नंबर 39 जगन्नाथ मंदिर से चूना भट्ठा कोतरा रोड होते हुए मारुति पॉइंट गली से होकर प्रणामी मंदिर। वहीं, वार्ड नंबर 1 में राजीव नगर गली नंबर 2 से दूध डेयरी के सामने तक। वार्ड नंबर 2 में दूध डेयरी के सामने से प्रियदर्शी गेट स्टेज होते हुए शीतला मंदिर बावली कुआं, दशरथ पान ठेला तक। दोपहर से वार्ड नंबर 29 में मिनीमाता चौक से प्रगति चौक पदयात्रा। वार्ड नंबर 31 में लेबर कालोनी में नुक्कड़ सभा। वार्ड नंबर 32 स्थित बांझीनपाली में नुक्कड़ सभा। वार्ड नंबर 35 में कबीर चौक, झोपड़ी पारा मोहल्ला दुर्गा चौक। वार्ड नंबर 36 दुर्गा चौराहे में नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम होगा।

You may also like

Leave a Comment