रविशंकर प्राथमिक शाला में उल्लास साक्षरता केंद्र का हुआ उद्घाटन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चांदमारी स्थित शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के शुभ अवसर पर विभागीय निर्देशानुसार उल्लास साक्षरता केंद्र का उद्घाटन शाला प्रबंधन और विकास समिति शासकीय हाईस्कूल की अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा, शाला प्रबंधन समिति शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी अध्यक्ष श्रवण सिदार, वार्ड पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल एवं समिति सदस्य, जनप्रतिनिधिगण ने लाल फीता काट कर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए किया।

                 मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अर्चना स्वर्णकार ने, वालिंटियर द्वय अनिता मसीह, ललिता महंत का स्वागत प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने, शिक्षार्थियों का स्वागत श्रीमती शोभा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना स्वर्णकार वरिष्ठ व्याख्याता का स्वागत डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, आवश्यकता एवं महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मंचासीन अतिथियों ने साक्षरता का महत्व बताते हुए शिक्षित होकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु शिक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए शपथ भी दिलाई।

         कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल शैक्षिक समन्वयक सुरेश पटेल, मेहरून्निशा, पंकज लता यादव सामाजिक कार्यकर्ता, इतवार सिंह, राजकुमारी नाग, बीना देवांगन, सविता साहू, शारदा साहू, राही सा, वार्ड वासियों एवं बच्चों की उपस्थिति रही। शालेय परिवार ने स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी। आभार प्रदर्शन श्रीमती अर्चना स्वर्णकार  एवं छायांकन श्रीमती कुमुदुनी सिदार सहायक शिक्षक एलबी ने किया।

You may also like

Leave a Comment