उग्रसेन पटेल “हिंदी काव्य रत्न सम्मान” मानद उपाधि से सम्मानित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

“””””””””””””””””””””””””””””””””””
रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। नेपाल लुंबिनी में एक प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस पर ऑनलाईन नि:शुल्क अंतर्राष्ट्रीय हिंदी कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश यथा – भारत, नेपाल, कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और तंजानिया से 6742 रचनाकारों की सहभागिता रही । उत्कृष्ट काव्य रचना के आधार पर 675 रचनाकारों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर “हिंदी काव्य रत्न सम्मान” मानद उपाधि से विभूषित किया गया है। इसी अनुक्रम में रायगढ़ छत्तीसगढ़ से उग्रसेन पटेल को “हिंदी काव्य रत्न सम्मान” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

               पड़ोसी देश नेपाल में सम्मानित श्री पटेल ने रायगढ़ ही नहीं, वरन् पूरे छत्तीसगढ को गौरवान्वित किया है। पूर्व में भी आप नेपाल भारत मैत्री संधि अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रायगढ़ छत्तीसगढ़ का परचम लहराया था। हिंदी दिवस के अवसर पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल के संस्था अध्यक्ष श्री आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि हिंदी विश्व भाषा बन चुकी है। हिंदी भाषा को बोलने में जितना आनंद आता है, उतना ही सरल है इसे बोलना। आज के कुछ लोग हिंदी भाषा बोलने पर हीनता बोध कर रहे हैं। अंग्रेजी के पीछे भागने से अपनी मौलिकता खो जायेगी, इसलिए सभी को अपनी मातृभाषा को अपनी प्राथमिकता में रखनी चाहिए।इसी तारतम्य में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।यह प्रतियोगिता नेपाल भारत मैत्री संबंध को सुदृढ़ बनाने में सफल रही है, सभी सहभागी रचनाकारों का आभार व्यक्त करता हूं।

   ज्ञात हो कि उग्रसेन पटेल वर्तमान में रायगढ़ में संगीत क्षेत्र में बहुचर्चित और प्रतिष्ठित नाम होने के साथ ही साहित्य क्षेत्र में भी सोने पे सुहागा की लोकोक्ति को चरितार्थ कर रहे हैं। आपने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से मास्टर ऑफ म्यूजिक की डिग्री, प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज इलाहाबाद से संगीत प्रभाकर एवं प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से संगीत विशारद की पत्रोपाधि से अलंकृत हैं। सम्प्रति समाज कल्याण रायगढ़ में सेवाएं दे रहे उग्रसेन पटेल संगीत संस्थान सौरभ श्याम संगीत सृजन केन्द्र बोईरदादर रायगढ़ में संगीत गुरु के रूप में सुशोभित हैं। पूर्व में आप अक्षय शिक्षण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा “अक्षय शिक्षा संगीत रत्न सम्मान”, विप्र फाउंडेशन रायगढ़ छत्तीसगढ़ से”उत्कृष्ट संगीत गुरु सम्मान” रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल जी के करकमलों से यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ से संगीताचार्य की उपाधि से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment