रायगढ़ के राजापारा और मधुवन के आरोपियों ने महिला के गले से दिनदहाड़े उड़ाया था गोल्ड नैकलेस
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कल थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले में पहने सोने की चैन की झपटमारी की घटना पर तत्काल नाकेबंदी, आरोपियों की सघन पतासाजी में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर झपटमारी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई सोने की चैन, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सम्बलपुरी में रहने वाली रेशमी निषाद पिता स्व. बोधीराम निषाद थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल सुबह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा (चंद्रपुर) जाने मां मंगला कंपनी के बस से निकले थे और सिग्नल चौक के पास उतर कर पैदल सारंगढ़ बस स्टैण्ड जाने के लिये मरीन ड्राईव पंजरी प्लांट से गुजर रहे थे। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति एक स्कूटी में बैठकर उनके पास पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस बताते हुए एक हादसे के संबंध में पूछताछ करने के नाम पर आधार कार्ड दिखाने की बात कही। वहीं, एक व्यक्ति ने वृद्धा के गले में पहने सोने की माला को खीचकर निकाला और दोनों स्कूटी (क्रमांक – CG 13 AT 9561) में बैठकर भाग निकले। ऐसे में चैन स्नैचिंग की घटना की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने दोनों मुल्जिमों के खिलाफ 3 (5), बीएनएस कायम किया।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने पीड़ित से आरोपियों के स्कूटी और हुलिए के संबंध में जानकारी लेकर अपने स्टाफ के साथ संदिग्ध लाल रंग की स्कूटी तथा आरोपियों की सघन पतासाजी में जुटे। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के आने जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज निकाले, साथ ही महिला और उसकी पोती को दिखाएं जिसे उन्होंने पहचाना। फिर, तत्काल पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ में लग गई और शीघ्र संदेही चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ पर अपराध स्वीकार किये आरोपियों से 14 नग सोने के फोकली एवं 1 नग सोने का पदक और काली मोती लगी हुई माला (85,000 रूपये) और स्कूटी (50000 रूपये) को भी बरामद किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू और हमराह स्टाफ शामिल थे।
ये आरोपी फंसे पुलिस के जाल में –
- चमार सिंह यादव पिता महिंगल सिंह यादव (55 साल) निवासी नवागढ़ राजापारा रायगढ़
- रामकुमार नायक पिता देवघर नायक (40 साल) निवासी मधुवन पारा सिटी
कोतवाली रायगढ




