आरओबी के पास युवक पर डंडे-मुक्के बरसाए, दो आरोपी गए जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। पुरानी रंजिश को लेकर ओवर ब्रिज के पास घात लगाए दो युवकों ने युवक पर मुक्के और डंडे बरसाते हुए इस कदर सामूहिक कुटाई की कि सिर, कान तथा आंख में चोटें आने पर उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ गया। यह हिंसक वारदात शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हमले के दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है।

        कोतरा रो थानांतर्गत इसरार खान, (निवासी नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा) ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसरार ने बताया कि मारपीट की घटना में रियाज खान बुरी तरह घायल है, जिसका उपचार वर्तमान में जिंदल अस्पताल पतरापाली में चल रहा है। प्रार्थी के अनुसार घटना की जानकारी उनके भाई के मित्र कैलाश द्वारा 13 अक्टूबर सुबह 5 बजे दी गई, जब उसने फोन पर बताया कि रियाज खान को भानुप्रताप अस्पताल लाया गया है। इसरार खान और उनकी मां अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि रियाज खान के सिर, कान और आंखों पर गंभीर चोटें हैं।

                             रियाज खान के दोस्त प्रकाश जाते और कुणाल पटेल भी इस घटना में घायल हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि 13 अक्टूबर के करीब 2:30 बजे रियाज खान के साथ रायगढ़ से लौट रहे थे, तब सरायपाली ओवर ब्रिज के पास कोसमपाली निवासी समीर उर्फ राजा चौहान और बंटी चौहान समेत अन्य आरोपियों ने उन पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे और मुक्कों से रियाज खान पर हमला किया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

               आहत रियाज का लाज कर रहे डॉक्टर ने उसे बयान देने योग्य नहीं बताया और मेडिकल रिपोर्ट पर उसके चोट को गंभीर प्रकृति लेख किया गया है। प्रकरण में धारा 109 BNS जोड़ कर आरोपियों की धरपकड़ की गई। आरोपी समीर उर्फ राजा चौहान (22 वर्ष) और जयकिशन उर्फ बंटी चौहान (19 वर्ष) को पुलिस ने उनके गांव कोसमपाली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को 15 अक्टूबर की शाम गिरफ्तार कर कल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

      आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई देव प्रसाद चौहान, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही है।

You may also like

Leave a Comment