लोकमान्य तिलक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह को लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम विष्णु मेहानी (समिति सदस्य), अशोक ठेठवार (समिति सदस्य), नंदलाल मोटवानी, जगदेव प्रसाद पटेल (प्राचार्य) ने ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण किया। छात्र -छात्राओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों ने आशीर्वचन में कहा कि भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो देश के संविधान को लागू करने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जब देश ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति पाकर एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बनने का फैसला किया था। गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है।

                 अतिथियों ने आगे कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। इस अवसर पर पूरे देश में विभिन्न समारोह और परेड आयोजित की जाती हैं, जो देश की सैन्य शक्ति व सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करती हैं। गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान, नियम, विधि-विधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। यह दिन हमें अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं, विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत “मन की वीणा से गूंजित ध्वनि मंगलम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्” प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य , देशभक्ति गीत और भाषण की रोचक प्रस्तुति दी गई।

                              इस अवसर पर शिक्षिका स्मिता लाम्बट, सुरेश पात्र, सरोज कोरी, काजल त्रिवेदी, धनेश्वर यादव, हेमलता ईजारदार, अनुपा निषाद, आरती यादव, लता साहू, अमर मालिक, नंदकुमार जाना, रजनी साहू, मल्लिका दीवान, नैंसी टोप्पो, धातृ शुभा सिदार, राहुल लाम्बट, सुशीला बरेठ, हेमलता वैष्णव, त्रिवेणी यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धनेश्वर यादव तथा प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल ने आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment