रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ की गत 19 अप्रैल को बैठक जीवन बीमा सभा कक्ष में हुई।
बैठक में विभिन्न बिरादराना संगठनों और सामाजिक संगठनों में दवा प्रतिनिधि संघ के साथी खगेश पटेल, प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शेट्टी, रवि वर्मा, छग लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वेदप्रकाश अजगल्ले, अखिलेश श्रीवास, मेघनाथ यादव, परमेश्वर राठौर, छग पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष केएल बरेठ तथा एससी बेहरा, जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव साथी वासुदेव शर्मा, गणेश मिश्रा, ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील मेघमाला, बिलासपुर डिवीज़न इन्शुरन्स एम्प्लाइज एसोसिएशन से प्रवीण तम्बोली, भोगीराम साव ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
इस बैठक में मुख्यतः 1 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस को शानदार रूप से मनाने के सन्दर्भ में चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि उस दिन समस्त कर्मचारी और सामाजिक संगठन के साथी रैली का निकालेंगे जो शहर के मुख्य मार्गोँ से अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए सभा स्थल सत्तीगुड़ी पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी। वहां विभिन्न संगठनों के नेतृत्वकारी साथी सभा को सम्बोधित करेंगे।बैठक की अध्यक्षता शेख कलीमुल्लाह तथा आभार प्रदर्शन श्याम जायसवाल ने किया।




