ट्रेड यूनियन काउंसिल ने नारेबाजी कर मनाया काला दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

गेट मीटिंग कर कहा – श्रम संहिता वापस ले सरकार


रायगढ़ ( सृजन न्यूज)। केंद्र सरकार द्वारा पारित 4 श्रम संहिता के विरोध और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आव्हान पर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा जीवन बीमा निगम कार्यालय सत्तीगुड़ी चौक में गेट मीटिंग कर श्रम संहिता की विरोध में नारेबाजी करते हुए वापस लेने की मांग की गई।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सरकार द्वारा विगत 21 नवंबर 2025 को गजट नोटिफिकेशन के द्वारा जबसे चार आश्रम संहिता को देश भर में लागू किया गया, तब से लगातार ट्रेड यूनियंस की संयुक्त समिति इसका विरोध कर रही है. केंद्रीय ट्रेड यूनियन की संयुक्त समिति ने विगत 12 फरवरी 2026 को आम हड़ताल का आव्हान कर विरोध जताया। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से इसे क्रियाशील कर दिया गया है. इसके विरोध में काला दिवस का आव्हान कर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए.

            रायगढ़ में जीवन बीमा निगम कार्यालय में गेट मीटिंग आयोजित किया गया. ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, कोषाध्यक्ष सुनील मेघमाला, बिलासपुर डिविजन इंप्लाइज एसोसिएशन के रंकामनी बारिक, प्रवीण तंबोली ने संयुक्त रूप से कहा कि यह श्रम संहिता मजदूरों के हित साधने के बजाय नियोक्ता के हित साध रही है. श्रम संहिता में कार्य समय सीमा 8 घंटे के बजाय 12 घंटा कर दिया गया है, फिक्स टर्म रोजगार को सामान्य बनाकर स्थाई नौकरी और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर किया गया है, श्रम संहिता में यूनियन निर्माण के लिए कठोर प्रावधान किए गए हैं ताकि यूनियनों का निर्माण ना हो, श्रम निरीक्षक की भूमिका को कम कर दिया गया ताकि फैक्ट्री में शासकीय नियंत्रण कम से कम हो.

     ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मांग की कि सरकार पुनर्विचार करते हुए श्रम संहिता को वापस लेवें. कार्यक्रम का संचालन प्रवीण तंबोली व आभार प्रदर्शन शेख कलीमुल्लाह ने किया.

You may also like

Leave a Comment