रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम में यज्ञ स्थल का भूमिपूजन कार्यक्रम 16 मार्च को श्रीमती कौशल्या देवी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया जाएगा। इसमें महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डीग्रीलाल साहू समेत गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
विदित हो कि गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा, आचार्य माता भगवती देवी शर्मा की सूक्ष्म संरक्षण और कोसमनारा में विराजे सत्यनारायण बाबा के असीम कृपा से यज्ञ स्थल का भूमि पूजन 16 मार्च को श्रीमती कौशल्या देवी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार उपजोन समन्वयक कोरबा से दानेश्वर शर्मा, जिला समन्वयक हीरालाल डनसेना, पूर्व जिला समन्वयक बंशीधर पटेल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ रायगढ़ श्रीमती सुभाषिनी गोपाल, रायगढ़ के प्रथम नागरिक जीवर्धन चौहान, सभापति नगर पालिका निगम डिग्रीलाल साहू, कोसमनारा सरपंच कृष्णा कमलेश डनसेना, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, नेहा देवांगन, बाबाधाम से रमेश डनसेना, गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों कार्यकर्ताओं के गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से संपन्न होगा। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
कोसमनारा बाबाधाम में कल होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
104




