सुशासन त्यौहार का तीसरा चरण आज से 30 मई तक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

इस माह रायगढ़ के सभी वार्डों में लगाए जाएंगे शिविर

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 8 अप्रैल से सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया गया है। आज 5 मई को सुबह 10 बजे से 5 बजे तीसरे चरण के तहत 48 वार्डों के लिए निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे जिसमें शासन की योजनाओं मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लोगों से लिए जाएंगे।

शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया है।  निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में आज 5 मई को वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 39, और 40 के लिए राजीव नगर सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा।
                     इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 20 के लिए 8 मई की सुबह 10 से 5 बजे तक केवड़ाबाड़ी मंगल भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 5, 14, 15, 16, 17, 18, 46 के लिए 14 मई को गौशाला पारा सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47, 48 के लिए 19 मई सुबह 10 बजे से रायगढ़ स्टेडियम, वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28, 29 पंजरी प्लांट स्थित निगम ऑडिटोरियम में 22 मई को शिविर लगाया जाएगा।

  वार्ड क्रमांक 30, 31, 32, 33, 34, 35, 41 के लिए 26 मई को कबीर चौक मंगल भवन तथा 28 मई वार्ड क्रमांक 36, 37, 38, 42 सोनूमुड़ा सामुदायिक भवन और 30 मई को तीसरे चरण का अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 43, 44, 45 आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment