उज्जैन गई महिला के घर से उड़ाया 70 हजार का माल, दो चोर गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर (सृजन न्यूज)। उज्जैन गई एक महिला के सूने घर में धावा बोलते हुए 70 हजार रुपए के आभूषणों को उड़ाने की घटना में राजधानी पुलिस के हाथ अहम कामयाबी लगी है। पुलिस ने दो मुल्जिमों के कब्जे से न केवल चोरी का माल जब्त किया, बल्कि वारदात में प्रयुक्त 4.20 लाख की कार व स्कूटी की भी बरामदगी की है।

पीड़िता दामिनी साहू ने रिपोर्ट दर्ज करा कि 23 मार्च को वह अपने किराये के मकान में ताला लगाकर उज्जैन गई थी। 28 मार्च को सुबह करीबन 9 बजे वापस आई तो देखी कि बालकनी के रेलिंग पर साड़ी बंधी हुई थी बदहवास महिला तुरन्त ताला खोलकर अंदर गई तो हाल की स्लाईडर वाली खिड़की खुली हुई थी बेडरूम का सामान बिखरा हुआ था एवं आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था लॉकर में रखे चांदी की तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया एवं सोने का एक जोड़ी टॉप्स, नगदी रकम 10,000 रूपये कुल जुमला 70,000 रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध धारा 457,380,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                          प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पीड़िता सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ हुई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गयेघटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर टीम के सदस्यों द्वारा मोह. यूसुफ उर्फ सोनू एवं मोह. उसबा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एनई 5622 एवं कार क्रमांक सीजी 04 एच 5901 में चोरी के घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती करीबन 4,20,000 रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की है।

               महिला के यहां चोरी कांड में गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद युसुफ उर्फ सोनू पिता मो. सिद्धीकी उम्र 30 पता अली मिया चौक, अली नगर रायबरेली, थाना कोतवाली जिला रायबरेली (उ.प्र.) और उसका साथी मो. उसबा पिता मो. इरफान कुरैशी उम्र 25 साल पता बैजनाथपारा मदरसा रोड, थाना कोतवाली रायपुर शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment