महिलाओं ने कहा-हम हमेशा हैं रानी के संग

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। रानी चौहान के जिला कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष बनने के पश्चात लगातार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाईयो का तांता लगा है। इसी क्रम में शहर की नामचीन कांग्रेसी महिलाएं और पुरुष पदाधिकारियों रानी के निवास जाकर पुष्पगुच्छ एवं मिठाई से बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि व हमेशा रानी के साथ हैं। उनके नेतृत्व में रायगढ़ महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपना अलग पहचान बनाई है।

कहते है कि काम बोलता है। बस, रानी चौहान की कार्यशैली से आज महिलाएं उनके कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
विगत दिनों अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती. अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की सूची का अनुमोदन किया। इसमें रानी चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी के महिला अध्यक्ष हेतु तीसरी बार नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ प्रभारी महिला कांग्रेस सुनीता शेरावत, महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने हर्ष व्यक्त हुए रानी चौहान को बधाई देकर पुनः निष्ठा पूर्वक पार्टी हित मे कार्य करने कहा। रायगढ़ कांग्रेस कमेटी में तीसरी बार रानी चौहान को महिला अध्यक्ष का ताज मिला। रानी चौहान राष्टीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशन में हमेशा से पार्टीहित मे कार्य कर पार्टी को मजबूत बनाया।

आज रायगढ़ कांग्रेस के समस्त कार्यक्रमों में आधिकाधिक महिलाओं की उपस्थिति देखी जाती है। चाहे वह कोई आंदोलन हो रैली हो या भारत जोड़ो न्याय यात्रा जैसे बड़े कार्यक्रम, महिलाओं के हक के लिए डटकर लड़ना और उन्हें उनके अधिकार दिलाना, हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ दिलाना जैसे कार्यो में हमेशा तत्पर रहना, आज उनके पुनः महिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस ही नहीं, वरन शहरवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। उन्हें उनके निवास एवं मोबाइल के माध्यम से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी तारतम्य में ब्लाक अध्यक्ष अरुणा चौहान, उपाध्यक्ष उर्मिला लकड़ा, कोषाध्यक्ष विजया अजगल्ले, किरण बरेठ, पल्लवी महंत, श्यामा महंत, पूर्व महापौर जेठूराम मनहर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल सिंघ ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment