निगम दफ्तर से अग्रसेन चौक और शहीद चौक से शनि मंदिर तक अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर की प्रमुख सड़क से अतिक्रमण पर रोड बाधा एवं अतिक्रमण करने वाले दर्जनों कब्जाधारियों पर निगम ने कार्यवाही की। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है।

                                         निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार निगम की अतिक्रमण टीम ने आज अवैध कब्जाधारियों और धीरे-धीरे सड़क को अपनी जद में लेने वाले पर कार्यवाही की गई। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी होने के साथ ही राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रही है। सड़क पर बार-बार जाम लगने से आवागमन बाधित हो रहा है।

         इसी कड़ी में निगम के अतिक्रमण दस्ता ने आज निगम कार्यालय से लेकर अग्रसेन चौक एवं शहीद चौक से नया शनि मंदिर तक अवैध होर्डिंग और अवैध गुमटी ठेला वाले पर जुर्माना एवं जब्ती की कार्यवाही की।

You may also like

Leave a Comment