Home क्राईम न्यूज 10 साल से फरार था वारंटी,  चढ़ गया आरपीएफ के हत्थे

10 साल से फरार था वारंटी,  चढ़ गया आरपीएफ के हत्थे

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रेल सुरक्षा पोस्ट रायगढ़ की विशेष टीम ने 10 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी ( PNBW) को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
     रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि गत 12 जुलाई को समय करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि उपरोक्त मामले में एक फरार आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर जामगांव स्टेशन की तरफ आया है। रेसुब पोस्ट की वारंट टीम में सहायक उप निरीक्षक एसआर अनंत दलबल के साथ जामगांव लिए रवाना हुए। सूचना के अनुसार विशेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा जारी स्थाई वारंट को लेकर जामगांव पहुंचे और खोजबीन करने पर उक्त वारंटी अपनी गाड़ी में मौजूद मिला। उसे वारंट के बारे मे बताया गया और उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

        उसने अपना नाम-पता गौतम कुमार यादव पिता देवनारायण यादव (22 वर्ष) निवासी जनकर्म प्रेस के पीछे गोदाम रायगढ़ और स्थाई पता लहरियाटांड़ पोस्ट छाप थाना झाझा जिला जमुई बिहार बताया। आरोपी को अपराध बताते हुए गिरफ्तार किया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। आरोपी को विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरपीएफ थाना रायगढ़ से एक टीम उसके ग्रह ग्राम और थाना झाझा जिला जमुई गई थी। चूंकि वहां से फरार हो गया था तो टीम वापस रायगढ़ आ गई। अब जामगांव में गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। टीम में सहायक उप निरीक्षक एसआर अनंत और प्रधान आरक्षक वाईके पटेल ने अहम भूमिका निभाई है।

You may also like