जिंदल के फ्लाई एश डैम से उड़ रही राख से भड़की लोगों की सब्र की चिंगारी

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पर्यावरण प्रदूषण की मार झेल रहे ग्रामीण अब आंदोलन के मूड में


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विवादों से चोली दामन का साथ रखने वाली जिंदल कंपनी इनदिनों फिर सुर्खियों में है। दरअसल, जिंदल के फ्लाई एश डैम से इस कदर राख उड़ रही है कि आसपास गांव के बाशिंदों की जान सांसत में है। यही नहीं, हवाएं जब तेज चलती है तब तो यहां के हालात बद से बदतर हो जाता है। ऐसे में आसमां से उड़ने वाली राख से जनजीवन प्रभावित होते ही जिंदल के खिलाफ आक्रोश की चिंगारी सुलगने पर लोग अब आंदोलन करने का मूड भी बना रहे हैं।

                               दरअसल, तमनार स्थित जिंदल पॉवर प्लांट के फ्लाई एश डैम से उड़ने वाले राख से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पर्यावरणीय नियमों की प्रबंधन द्वारा अनदेखी किये जाने के कारण पिछले कई वर्षों से ग्रामीण राख उड़ने से परेशान हैं। ख़ासकर गर्मी का मौसम आते ही जेपीएल की राख उड़ने लगती है। यही वजह है कि राख उड़ने से कुंजेमुरा, पाता, बांधापाली, रेगांव और सलिहाभांठा समेत कई गांव प्रभावित हैं। 

       प्रभावितों की माने तो बीते दो दिनों से शाम को चल रहे तेज अंधड़ के कारण हालात ज्यादा बिगड़ गये हैं औऱ आसपास के गांव में फ्लाई ऐश राख का कोहरा छा गया है। लोगों के घरों में फ्लाई ऐश राख की मोटी परत जम गई है। बर्तन, कपड़े, सब्जी-भाजी सभी में राख ही राख नज़र आ रही है। राख उड़ने से हो रहे भारी प्रदूषण के विरोध में अब ग्रामीण अब आंदोलन करने की तैयारी में हैं। अब देखना यह है कि जिंदल के खिलाफ जनांदोलन होगा या उद्योग प्रशासन राख को खाक करने की कवायद में जुटेगा।

You may also like

Leave a Comment