कांग्रेस की असल ताकत है बूथ स्तर के कार्यकर्ता : चंद्रदेव राय

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में 25 मार्च तक बूथ-पंचायत-वार्ड कमेटी गठन के दिए निर्देश

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण द्वारा 12 मार्च को दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला में बूथ स्तर से लेकर जिला तक कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन अभियान में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए प्रभारी बनाया गया है। इसमें रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के लिए बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय को प्रभारी बनाया गया है ।

                         बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रदेव राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बनती है। उन्होंने सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर की कमेटियों का गठन कर संबंधित प्रपत्र जिला कांग्रेस कमेटी में जमा कराएं, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी और सक्रिय रूप से बनाया जा सके।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने भी जिले के सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कमेटियों का गठन करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता ने भी संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आव्हान किया। मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल और आभार व्यक्त महामंत्री योगेंद्र यादव ने किया।

You may also like

Leave a Comment