Home रायगढ़ न्यूज छात्राओं की राह हुई आसान, सामारुमा की बेटियों को मिली सरस्वती साइकिल योजना की सौगात

छात्राओं की राह हुई आसान, सामारुमा की बेटियों को मिली सरस्वती साइकिल योजना की सौगात

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी सरस्वती साइकिल योजना के तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में विकासखंड तमनार अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सामारुमा में आज कक्षा नवमी की नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। 

   कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सामारुमा की सरपंच श्रीमती ज्योति सिदार, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गुलामन चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। संस्था के प्राचार्य नरेंद्र कुमार चौधरी ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत संचालित निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना सहित अन्य योजनाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।

                      कार्यक्रम में व्याख्याता शालदन तिर्की श्रीमती कविता देशमुख, श्रीमती संतोषनी कापड़ी, श्रीमती विमला खेस, श्रीमती एमरेंसिया टोप्पो, श्रीमती शीला रानी कुजूर, श्रीमती जयंती पटेल, भागीरथी चौहान, रविकांत बेहरा एवं श्रीमती बबली नेताम उपस्थित रहे।

You may also like